India

केरल: कॉलेज छात्र संघ चुनाव प्रचार के दौरान PM मोदी की तस्वीर फाड़कर पैरों से कुचलने के आरोप में MSF और SFI के करीब 15 सदस्यों पर केस दर्ज।

Spread the love

केरल के पलक्कड जिले के मन्नारक्कड़ में कॉलेज छात्र संघ चुनाव के प्रचार अभियान के समापन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर कथित तौर पर फाड़ने और पैरों से रौंदने के मामले में मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन (MSF) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के करीब 15 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 13 अक्टूबर को शाम करीब 4:30 बजे एमईएस कल्लाडी कॉलेज के सामने हुई। यहां छात्र संघ चुनाव के प्रचार अभियान के अंतिम कार्यक्रम (कोट्टिक्कलासम) में MSF और SFI के कार्यकर्ता जुटे थे।

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री की तस्वीर फाड़कर जमीन पर फेंक दी और उसे पैरों से रौंदा। आरोप है कि यह कृत्य दंगा भड़काने के इरादे से किया गया।

पुलिस ने बताया कि मन्नारक्कड़ थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 192 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह धारा ऐसे गैरकानूनी कृत्य से संबंधित है, जिसे जानबूझकर इस इरादे या जानकारी के साथ किया जाए कि उससे दंगा भड़कने की आशंका है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला मन्नारक्कड़ के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता बीजू की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

Related Posts

जामिया में छात्र संघ चुनाव की तारीख जारी होने तक जारी रहेगी भूख हड़ताल, छात्रों ने प्रशासन के नोटिस खारिज किए।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर…

1 of 35

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *