India

पीलीभीत की मतदाता सूची में गड़बड़ी पर निर्वाचन आयोग सख्त, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

Spread the love

लखनऊ, 21 अक्टूबर 2026: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में गड़बड़ी सामने आने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। जांच में पाया गया कि कुछ मतदाताओं के ईपीआईसी (EPIC) नंबर ऑनलाइन सर्च करने पर किसी दूसरे मतदाता का विवरण प्रदर्शित हो रहा था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी, पीलीभीत से मामले की जांच कराई गई। जांच में मतदाता सूची में इस तरह की त्रुटियों की पुष्टि हुई।

मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 32 और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) और वीआरसी ऑपरेटर को तत्काल मतदाता सूची से जुड़े कार्यों से हटाने को कहा गया है।

इसके अलावा, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी स्पष्ट करने के लिए विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने जिला निर्वाचन अधिकारी, पीलीभीत को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की इसी बिंदु पर गहन जांच कर दो दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को भी अपने-अपने जिलों के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की जांच कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Related Posts

जामिया में छात्र संघ चुनाव की तारीख जारी होने तक जारी रहेगी भूख हड़ताल, छात्रों ने प्रशासन के नोटिस खारिज किए।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर…

1 of 35

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *