Positive Story

एशियन गेम्स 2026: कभी Uber टैक्सी चलाते थे, अब सलमान खान ने एशियन गेम्स में जीता मेडल।

Spread the love

Salman Khan Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए रोइंग के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी सलमान खान (Salman Khan) ने सतनाम सिंह के साथ मिलकर पुरुषों के डबल स्कल्स में कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने फाइनल रेस 6 मिनट 13.25 सेकंड में पूरी की। यह एशियन गेम्स में रोइंग से भारत का पहला पदक है।

संघर्ष से शुरू हुई कहानी

सलमान का जन्म अमेठी के पूरे ढिंगई गांव में हुआ। वे छह भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके पिता मोहम्मद कासिम खान हरियाणा के तावड़ू में ट्रक बॉडी बनाने का काम करते थे। 18 साल की उम्र में डेंगू से उनके पिता का देहांत हो गया, जिसके बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी सलमान पर आ गई।

परिवार की आर्थिक स्थिति संभालने के लिए वे दिल्ली चले गए और उबर कैब चलाने लगे। लंबे समय तक वे दिन-रात गाड़ी चलाकर घर का खर्च चलाते रहे। इस दौरान सेना में भर्ती होने का उनका सपना अधूरा रह गया।

सेना में मिली नई राह

एक दोस्त ने सलमान को बताया कि उनकी शारीरिक बनावट और लंबाई सेना में भर्ती के लिए उपयुक्त है। इस सलाह के बाद उन्होंने कैब चलाना छोड़ दिया और करीब चार महीने तक सेना भर्ती की तैयारी की। सभी चरण, भर्ती रैली, मेडिकल और लिखित परीक्षा, सफलतापूर्वक पास करने के बाद 25 सितंबर 2018 को वे पुणे स्थित बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप में शामिल हो गए।

रोइंग से परिचय

सेना में शामिल होने के बाद सलमान का रोइंग से परिचय हुआ। कोच सत्यवान, सतीश सिराट और प्रभात मिश्रा ने उनकी क्षमता को पहचाना और उन्हें इस खेल को आजमाने के लिए प्रोत्साहित किया। शुरुआत में सलमान को इस खेल में खास रुचि नहीं थी, लेकिन कोचों के निरंतर समर्थन से उन्होंने अभ्यास जारी रखा। पहली इंटर-सेंटर रेगाटा में ही वे सिल्वर मेडल जीत गए।

2021 में एर्गोमीटर बेंचमार्क पूरा करने के बाद उनका चयन आर्मी रोइंग नोड, सीएमई पुणे के लिए हो गया।

सलमान खान ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। 2022 में उन्होंने गुजरात नेशनल गेम्स और 5वीं इंडोर नेशनल चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। 2023 में सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में सिल्वर और ओपन स्प्रिंट नेशनल चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया और वर्ल्ड रोइंग कप III में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 2024 में एशियन रोइंग कप में गोल्ड मेडल जीता और भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर पदोन्नत हुए। 2025 में ऑस्ट्रेलियन रोइंग चैम्पियनशिप और एशियन रोइंग चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया। अब 2026 में उन्होंने एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर अपनी उपलब्धियों में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ी है।

Related Posts

MANUU के प्रोफेसर मुहम्मद रफीक अबुतराब लगातार सात साल से दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल।

हैदराबाद: मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU) के स्कूल ऑफ साइंसेज में…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शाह मुहम्मद अंसारी को ‘संत कबीर हथकरघा पुरस्कार’ से किया सम्मानित।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तर…

1 of 12

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *