Positive Story

ब्रिटेन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एएमयू के शोधार्थी मोहम्मद यासिर खान को मिला ‘बेस्ट पोस्टर अवॉर्ड’

Spread the love

अलीगढ़: Aligarh Muslim University के रसायन विज्ञान विभाग के शोधार्थी Mohammad Yasir Khan को यूनाइटेड किंगडम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन UKPorMat 2026 में बेस्ट पोस्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन Royal Society of Chemistry द्वारा आयोजित तथा University of Bristol द्वारा मेज़बानी किया गया था। उल्लेखनीय है कि इस सम्मेलन में पोस्टर पुरस्कार प्राप्त करने वाले वे एकमात्र भारतीय शोधकर्ता रहे।

यासिर खान ने ईंधनों के एडसॉर्प्टिव डी-सल्फराइजेशन के लिए उन्नत मेटल-ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क्स (MOFs) के विकास पर अपना शोध प्रस्तुत किया। यह तकनीक अति-निम्न सल्फर युक्त ईंधन तैयार करने और स्वच्छ ऊर्जा समाधान को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उनके शोध को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय से व्यापक सराहना मिली।

सम्मेलन में भाग लेने के लिए उन्हें भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) से इंटरनेशनल ट्रैवल सपोर्ट (ITS) ग्रांट प्राप्त हुई। वे एएमयू के रसायन विज्ञान विभाग में M. Shahid के निर्देशन में पीएचडी शोध कार्य कर रहे हैं।

Adil Razvi is an author and writer, as well as the founder of the online news media Razvipost and co-founder of Newsglobal.

Related Posts

1 of 11

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *