India

यूपी, बुलंदशहर: प्राथमिक विद्यालय में रोज़ा इफ्तार पर प्रधानाध्यापिका इरफाना नक़वी निलंबित, बीएसए ने की कार्रवाई।

Spread the love

यूपी, बुलंदशहर: शिकारपुर कस्बे स्थित प्राथमिक विद्यालय इस्लामिया में बुधवार शाम आयोजित रोजा इफ्तार के मामले में प्रधानाध्यापिका इरफाना नकवी को निलंबित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने यह कार्रवाई विद्यालय परिसर में बिना उच्च अधिकारियों की अनुमति धार्मिक आयोजन करने, कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप में की है।

घटना तब सामने आई जब विद्यालय में हुए रोजा इफ्तार का वीडियो बुधवार शाम को ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिखाई दिए धार्मिक आयोजन के बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापिका से फोन पर स्पष्टीकरण मांगा। इरफाना नकवी ने बताया कि एक व्यक्ति ने उनसे मौखिक अनुमति ली थी, लेकिन वह लिखित स्वीकृति या प्रशासनिक मंजूरी का कोई प्रमाण नहीं दे सकीं। इसके बाद बीएसए ने उन्हें निलंबित करते हुए प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर हवेली में तबादला कर दिया और मामले की विस्तृत जांच का दायित्व खंड शिक्षा अधिकारी अरनियां को सौंपा।

बीएसए डॉ. पांडेय ने बताया कि प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय संचालन नियमावली की अवहेलना करते हुए बिना अनुमति आयोजन की अनुमति दी, जो गंभीर प्रशासनिक लापरवाही है। जांच में यह भी पड़ताल होगी कि क्या इस आयोजन में शैक्षणिक संस्थान के नियमों का उल्लंघन हुआ। फिलहाल, विद्यालय प्रशासन ने इस मामले पर अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की बात कही है।

Related Posts

SIR पर Human Rights Watch की रिपोर्ट: 13 करोड़ से अधिक नाम हटाए जाने का दावा, महिलाओं और मुस्लिमों पर असमान असर का आरोप

रिपोर्ट में मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया को मनमाना और पारदर्शिता से…

जामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग पर प्रदर्शन जारी, छात्र संगठनों ने प्रशासन और पुलिस पर दमन का आरोप लगाया।

दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर जारी…

जामिया में छात्र संघ चुनाव की तारीख जारी होने तक जारी रहेगी भूख हड़ताल, छात्रों ने प्रशासन के नोटिस खारिज किए।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर…

1 of 36

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *