India

भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया; ऑपरेशन सिंदूर की घोषणा।

Spread the love

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस सर्जिकल स्ट्राइक को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस कार्रवाई को “अपनी सरज़मीन पर हुए हमले का मुंहतोड़ जवाब” बताते हुए पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया।

सूत्रों के अनुसार, ये ठिकाने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के प्रमुख अड्डे थे। भारत की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी प्रशासन ने घबराहट में सीजफायर का ऐलान कर दिया। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक टीवी बयान में कहा, “अगर भारत आगे कोई कार्रवाई नहीं करेगा, तो हम भी शांति बनाए रखेंगे।”

ऑपरेशन के बाद आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने संवाददाताओं को कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। उनके साथ विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी सेना की रणनीति और सफलता पर प्रकाश डाला।

इस घटनाक्रम के बाद देशभर में सुरक्षा बलों के इस साहसिक कदम की सराहना हो रही है, वहीं सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सरकार ने नागरिकों से शांति और सतर्कता बनाए रखने की अपील की है।

Related Posts

SIR पर Human Rights Watch की रिपोर्ट: 13 करोड़ से अधिक नाम हटाए जाने का दावा, महिलाओं और मुस्लिमों पर असमान असर का आरोप

रिपोर्ट में मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया को मनमाना और पारदर्शिता से…

जामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग पर प्रदर्शन जारी, छात्र संगठनों ने प्रशासन और पुलिस पर दमन का आरोप लगाया।

दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर जारी…

जामिया में छात्र संघ चुनाव की तारीख जारी होने तक जारी रहेगी भूख हड़ताल, छात्रों ने प्रशासन के नोटिस खारिज किए।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर…

1 of 36

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *