Politics

भारत जोड़ो यात्रा : भारी बारिश मे भी राहुल गांधी ने जारी रखा अपना भाषण तस्वीरे हुई वायरल

नई दिल्ली: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर्नाटक पहुंच चुकी है। यात्रा के 25वें दिन कुछ ऐसा हुआ कि देशभर के राजनीतिक गलियारों में इस यात्रा की चर्चा हो रही है

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मैसूर में एक रैली को संबोधित करना था। लेकिन इसी बीच बारिश शुरू हो गई। लेकिन राहुल गांधी इससे नहीं रुके और उन्होंने अपना भाषण जारी रखा।

रविवार को भारी बारिश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को कोई नहीं रोक सकता है, जिसका उद्देश्य “भाजपा-आरएसएस द्वारा फैलाई गई नफरत और हिंसा को रोकना” है। यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलेगी और रुकेगी नहीं। जैसा कि आप देख रहे हैं कि बारिश हो रही है, लेकिन बारिश इस यात्रा को नहीं रोक पाई है।

गांधी ने कहा, “यह यात्रा एक नदी की तरह है जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी। यह यात्रा गर्मी, तूफान, बारिश या सर्दी के कारण नहीं रुकेगी। इस नदी में आपको कोई नफरत या हिंसा देखने को नहीं मिलेगी। यह नदी प्यार और भाईचारे का प्रदर्शन करेगी।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने घटना का एक वीडियो ट्वीट किया, साथ ही उन्होंने दावा किया कि कोई भी ताकत पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा को रोक नहीं सकती है।

Founder of Lallanpost.Com

Related Posts

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब मांगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में लोकसभा में…

1 of 5

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *