India

छेड़छाड़ और थप्पड़ मारने से आहत होकर चौथी मंजिल से कूदने पर मेडिकल छात्रा वानिया असद शेख़ की हुई मौत

Spread the love

यूपी : मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय मे लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से कूदने वाली बीडीएस सेकेंड ईयर की स्टूडेंट वानिया असद शेख की मौत हो गई हालत नाजुक थी तो बुधवार को अस्पताल मे भर्ती कराया गया था

तबीयत बिगड़ती चली गई और शुक्रवार को इलाज के दौरान वानिया असद शेख ने दम तोड़ दिया वानिया को सुसाइड के लिए उकसाने वाला छात्र सिद्धांत पंवार नाम का युवक निकला जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

गौरतलब है कि सुभारती यूनिवर्सिटी में बीडीएस की स्टूडेंट वानिया असद शेख ने 19 तारीख को लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था. जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वानिया को रीढ़ की हड्डी और सिर में गंभीर चोट आईं थी.

क्लासमेट ने मारा था थप्पड़

छात्रा के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि बेटी वानिया के साथ पढ़ने वाले छात्र सिद्धांत का किसी बात को उससे झगड़ा हो गया था. तैश में आकर सिद्धांत ने उसे अन्य छात्रों के सामने थप्पड़ मार दिया था. इसके बाद वानिया ने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था.

Related Posts

मौलाना मुहम्मद मूसा कासमी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने जमीयत सद्भावना मंच यूपी के प्रदेश संयोजक।

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र के युवा इस्लामी स्कॉलर मौलाना मुहम्मद मूसा

1 of 29

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *