India

मोबाइल चोरी के शक मे 10 साल के बच्चे को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा पानी मांगा तो मुंह मे डाल दी मिर्च

Spread the love

यूपी : आजमगढ़ जिले से दिल दहला देना वाली घटना सामने आई हैं जहाँ एक 10 साल के मासूम बच्चे को चोरी करने के शक मे कई घंटो तक एक बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया और जब बच्चे ने दर्द से तड़पते हुए पानी मांगा तो उसके मुंह मे लाल मिर्च पाउडर डाल दिया गया हैरानी की बात ये रही कि जब 10 साल के मासूम बच्चे पर ये जुर्म हो रहा था तो उसके पास खड़े लोगों ने उसे बचाने के बजाए अपने मोबाइलों से वीडियो बनाई थी

जब वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो पुलिस ऐक्शन मे आई

मामला आजमगढ़ जिले के बरदह इलाके के हदिसा गांव का है, गांव के निवासी रामकेश राम ने तहरीर दी है कि चार दिन पहले 10 साल का बेटा गायब हो गया था. ढूंढने पर पता चला कि गांव के रामआसरे राम, संजय राम, सुरेन्द्र राम और विजयी राम मोबाईल चोरी के आरोप में पकड़ कर तीन घंटे तक पिटाई की. पिता का आरोप है कि जब बेटा दर्द से तड़प रहा था तो उसने पीने के लिए पानी मांगा तो आरोपियों ने उसके मुंह में मिर्च डाल दी.

उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वहां मौजूद लोगों ने बच्चे को छुड़ाने का प्रयास भी नहीं किया बल्कि उसका वीडियो बनाते रहे. घटना की शिकायत जब पुलिस अधीक्षक कार्यालय को की गई तो संबंधित थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया. एसपी सिटी ने बताया कि नाबालिग बच्चे के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है. वहीं मौजूद लोगों के खिलाफ भी 120 B के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने मानवता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर क्यों अन्य ग्रामीण बच्चे को बचाने के बजाए उसे पिटता देखते रहे, क्यों इस मामले की सूचना स्थानीय़ पुलिस को नहीं की गई.

Related Posts

SIR पर Human Rights Watch की रिपोर्ट: 13 करोड़ से अधिक नाम हटाए जाने का दावा, महिलाओं और मुस्लिमों पर असमान असर का आरोप

रिपोर्ट में मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया को मनमाना और पारदर्शिता से…

जामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग पर प्रदर्शन जारी, छात्र संगठनों ने प्रशासन और पुलिस पर दमन का आरोप लगाया।

दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर जारी…

जामिया में छात्र संघ चुनाव की तारीख जारी होने तक जारी रहेगी भूख हड़ताल, छात्रों ने प्रशासन के नोटिस खारिज किए।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर…

1 of 36

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *