India

वीएचपी ने हैदराबाद में लॉ के छात्र को इंसाफ़ नहीं मिलने पर पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

सोमवार को वीएचपी (विश्व हिंदू परिषद) ने हैदराबाद में एक लॉ के छात्र के साथ कॉलेज में मारपीट करने वाले लड़कों के ख़िलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

मीडिया से बात करते हुए ,विश्व हिंदू परिषद’ के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि- ‘सर तन से जुदा’ गैंग देश में इस्लाम या मोहम्मद पेगंबर के नाम से सक्रिय है, यह गैंग हैदराबाद में अब काफी़ सक्रिय हो गया है।

लॉ के छात्र हिमांक बंसल पर इस तरह का जानलेवा हमला बहुत ही गंभीर मामला है। अपराधियों ने उसके गुप्त अंगो पर भी हमला किया है, और वो लोग उसे मार देना चाहते थे। एक उचित प्रश्न यह है कि- इन छात्रों में इस प्रकार की क्रूर मानसिकता कैसे पैदा हो गई। और अब तक उन अपराधियों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया ?

आगे उन्होंने कहा कि- “पुलिस हमेशा ऐसे इस्लामिक ग्रूपों की मदद के लिए एक्शन में तो आती है लेकिन इन ग्रूपों के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई । हिमांक बंसल केस पर पुलिस, प्रशासन से लेकर राज्य सरकार तक चुप क्यों हैं? और ऐसे कई संगीन अपराधी हैं जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई,और वो सब आज़ाद हो कर धूम रहे हैं। आख़िर सब लोग ख़ामोश क्यों हैं?

बंसल ने आख़िर में चेतावनी दी है कि -“अगर इस हिंदू लड़के को न्याय नहीं मिला, तो हम पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन शुरू कर देंगे ।

बता दें की एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें हैदराबाद के ICFAI फाउंडेशन फॉर हायर एजुकेशन (IFHE) में प्रथम वर्ष के एक छात्र हिमांक बंसल को कुछ लोगों द्बारा थप्पड़ ,लात-घूंसे मारते हुए और उनके हाथ मरोड़ते हुए देखा जा सकता है । साथ ही “जय माता दी” और “अल्लाहु अकबर” के नारे लगाते हुए भी सुना जा सकता है, और आरोपी उसके साथ मारपीट कर रहा है।

Related Posts

मुंबई की छात्रा मयास्सराह बुखारी ने AI प्रोजेक्ट के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता तीसरा पुरस्कार।

मुंबई के बेगम शरीफा कलसेकर गर्ल्स इंग्लिश हाई स्कूल की छात्रा मयास्सराह बुखारी…

1 of 37

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *