India

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग का शारदा वेलफेयर एनजीओ विजिट कार्यक्रम।

वेलफेयर फाउंडेशन’ का विजिट करवाया। इस अवसर पर एनजीओ का काम बेहतर तरीके से समझने के लिये छात्रों ने शारदा हॉस्पिटल का निरीक्षण भी किया।

समाज कार्य विभाग हर साल अपने विभाग के छात्रों के लिए विभिन्न संस्थाओं का ‘विजिट प्रोग्राम’ आयोजित करता है। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रणाली को बेहतर बनाने की ओर प्रयासरत एनजीओ शारदा वेलफेयर फाउंडेशन में विभाग ने विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर शारदा फाउंडेशन सहयोगी बबिता शर्मा जी और देशराज पाण्डे जी ने एनजीओ के पूरे काम को टीम के सामने प्रस्तुत किया और छात्रों के तमाम सवालों के जवाब भी दिये। शारदा हॉस्पिटल के रूरल हेल्थ प्रोग्राम के हेड श्री अशोक कुमार जी ने भी छात्रों से मुलाक़ात की और शारदा हॉस्पिटल के काम के बारे में बताया।

गौरतलब है की गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय प्रोफ रविंद्र कुमार सिन्हा और कुलसचिव महोदय डॉo विश्वास त्रिपाठी का विशेष रूप से छात्रों के पूर्ण विकास पर ध्यान केंद्रित रहता है जिसमें वह छात्रों को शिक्षा के साथ साथ फील्ड लर्निंग के लिए सदा प्रेरित करते हैं और उनके इसी दूरदर्शी नेतृत्व को सम्पूर्ण रूप देने के उद्देश्य से यह एनजीओ विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस विजिट प्रोग्राम का मार्गदर्शन स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज़ एण्ड सोशल सांइसेज़ की डीन प्रोफसर बन्दना पांडेय के द्वारा किया गया जो छात्रों को सदा सह पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियाँ करने के लिए प्रेरित करती हैं।

एनजीओ विजिट के दौरान समाज कार्य विभाग के संकाय सदस्य डॉo सिद्धारामु, डॉo राहुल कपूर, श्री नवनीत सिंह, सुसुश्री पूजा वर्मा और सुसुश्री आकांक्षा तिवारी छात्रों के साथ मौजूद रहे।

समाज कार्य विभाग के छात्रों की टीम में छात्र अभिषेक, सूरज, रिद्धि, पूजा, आकृति, ख़ुशी, चंचल, जीतेन्द्र, हर्षु, आकांक्षा, केशव, ब्राइट्सन, हिमांशी, सांत्वना, संतोष, नबील और स्नेहा शामिल रहे।

Related Posts

मुंबई की छात्रा मयास्सराह बुखारी ने AI प्रोजेक्ट के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता तीसरा पुरस्कार।

मुंबई के बेगम शरीफा कलसेकर गर्ल्स इंग्लिश हाई स्कूल की छात्रा मयास्सराह बुखारी…

1 of 37

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *