India

एक दिन हिजाब पहनने वाली लड़की बनेगी भारत की प्रधानमंत्रीः ओवैसी

Spread the love

नई दिल्ली। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि हिजाब पहनने वाली लड़की भविष्य में भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। ओवैसी ने यहां संवाददाताओं से कहा, इंशाअल्लाह एक हिजाब पहनने वाली लड़की मेरे जीवित रहते में या मेरे जीवन के बाद भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब उनसे भारत मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने को लेकर उठे विवाद पर सवाल किया गया।

ज्ञात है कि कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम और शशि थरूर ने सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद उम्मीद जतायी थी कि भारत अल्पसंख्यकों से किसी व्यक्ति को शीर्ष पद पर चुनने के लिए ब्रिटेन का का अनुसरण करेगा। चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा था, पहले  कमला हैरिस, अब ऋषि सनक। अमेरिका और ब्रिटेन के लोगों ने अपने देशों के गैर-बहुसंख्यक नागरिकों को गले लगा लिया है और उन्हें सरकार में उच्च पद के लिए चुना है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि भारत और बहुसंख्यकवाद का पालन करने वाली पार्टियों को सबक लेना चाहिए।

Related Posts

SIR पर Human Rights Watch की रिपोर्ट: 13 करोड़ से अधिक नाम हटाए जाने का दावा, महिलाओं और मुस्लिमों पर असमान असर का आरोप

रिपोर्ट में मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया को मनमाना और पारदर्शिता से…

जामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग पर प्रदर्शन जारी, छात्र संगठनों ने प्रशासन और पुलिस पर दमन का आरोप लगाया।

दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर जारी…

जामिया में छात्र संघ चुनाव की तारीख जारी होने तक जारी रहेगी भूख हड़ताल, छात्रों ने प्रशासन के नोटिस खारिज किए।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर…

1 of 36

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *