India

तिरंगा झंडा बना रहीं फरीदा बानो बोलीं ‘हमारे देश में एकता बनी रहे’

Spread the love

लखनऊ: ‘हर घर अभियान’ के तहत 70 हजार तिरंगा झंडा तैयार किया जा रहा है.  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश की विधानसभा सहित अन्य सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया जाएगा. लखनऊ में 25 महिलाओं का एक ग्रुप तिरंगा झंडा बनाने के काम में जुटा है.  खास बात यह है कि इनमें मुस्लिम समुदाय की महिलाएं भी शामिल हैं और वो खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं कि वह देश के लिए तिरंगा झंडा बना रही हैं.

झंडा बना रही फरीदा बानो ने बताया कि हमें बहुत अच्छा लग रहा है. हम चाहते हैं कि सरकार इस तरह से ही रोजगार देती रहे, जिससे हर गरीब को दो वक्त की रोटी मिलती रहे. मैं झंडा बना रही हूं. हम चाहते हैं कि भारत में एकता बनी रहे. उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि हमारे देश में पड़ोसी देशों की तरह दंगे नहीं होते हैं. 

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी विभा विनोद ने बताया कि यहां समूह सखी की पद पर हूं. मेरे द्वारा यहां 6 समूह बनाए गए हैं. यह बहुत गर्व की बात है कि हमारे द्वारा की गई मेहनत 15 अगस्त को विधानसभा और सरकारी दफ्तरों में देखने को मिलेगी. पहले हमें 55 हजार झंडे का ऑर्डर मिला था, इस बार 70 हजार का मिला है. ये सभी ऑर्डर उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा मिला है. सरकार ने हमारी काफी मदद की है. 

उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान हमने मास्क बनाया था. पूरे देश में समूह की महिलाओं को पहचाना जा रहा है. इस समय दो शिफ्ट में काम कर रहे हैं, कुछ महिलाएं घर से भी काम करती हैं. यूपी सरकार में महिलाओं के लिए अच्छी योजनाएं आई हैं. सरकारी योजनाओं के बारे में हमें हमारे सीनियरों के द्वारा जानकारी दी गई.

Related Posts

SIR पर Human Rights Watch की रिपोर्ट: 13 करोड़ से अधिक नाम हटाए जाने का दावा, महिलाओं और मुस्लिमों पर असमान असर का आरोप

रिपोर्ट में मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया को मनमाना और पारदर्शिता से…

जामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग पर प्रदर्शन जारी, छात्र संगठनों ने प्रशासन और पुलिस पर दमन का आरोप लगाया।

दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर जारी…

जामिया में छात्र संघ चुनाव की तारीख जारी होने तक जारी रहेगी भूख हड़ताल, छात्रों ने प्रशासन के नोटिस खारिज किए।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर…

1 of 36

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *