India

संभल में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने जताई नाराज़गी, कार्रवाई की निंदा की

Spread the love

संभल (उत्तर प्रदेश): समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों से उत्तर प्रदेश के संभल समेत पूरे देश में एक बेहद गलत प्रवृत्ति देखने को मिल रही है, जिसमें मस्जिदों, मदरसों, कब्रिस्तानों, ईदगाहों और दरगाहों जैसे धार्मिक स्थलों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

आईएएनएस को दी गई बाईट में उन्होंने कहा, “हम इससे बहुत दुखी हैं और यह सब हिंदुओं और मुसलमानों को बांटने के लिए भाजपा सरकार की नीतियों के तहत किया जा रहा है।”

बर्क ने कहा कि सभी लोगों को मिल-जुलकर रहना चाहिए और समाज में भाईचारा बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि सभी समुदाय एक साथ मिलकर काम करें और भाजपा को सत्ता से हटाने का प्रयास करें।

सपा सांसद ने संभल में कल हुई घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि जो कार्रवाई की गई, वह जल्दबाजी में और गलत आदेशों के तहत की गई। उन्होंने इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि ऐसे कदमों से सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचता है और प्रशासन को सोच-समझकर निर्णय लेने चाहिए।

Related Posts

मौलाना मुहम्मद मूसा कासमी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने जमीयत सद्भावना मंच यूपी के प्रदेश संयोजक।

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र के युवा इस्लामी स्कॉलर मौलाना मुहम्मद मूसा

1 of 30

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *