India

ज़ीशान अहमद खान बने NSUI सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष।

Spread the love

दिल्ली | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) ने हाल ही में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर निवासी ज़ीशान अहमद खान को NSUI के सोशल मीडिया विभाग का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।


ज़ीशान अहमद खान लंबे समय से NSUI के विभिन्न पदों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इससे पूर्व वे सोशल मीडिया विभाग में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और संयोजक, साथ ही प्रदेश सचिव के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। छात्र राजनीति में उनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है, जिसमें उन्होंने न केवल संगठन को मज़बूती दी बल्कि युवाओं की आवाज़ को भी प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाया।
वर्तमान में ज़ीशान जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली के छात्र हैं और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर निरंतर संघर्षरत हैं। वे कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े रहे हैं तथा सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोज़गार और संवैधानिक अधिकारों के लिए जारी आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

उन्होंने उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के लिए सोशल मीडिया रणनीति से लेकर ज़मीनी प्रचार कार्य तक में सक्रिय योगदान दिया है। साथ ही, NSUI के कई राष्ट्रीय अभियानों और आंदोलनों में भी उनका नेतृत्व सराहनीय रहा है।
अपनी नियुक्ति पर ज़ीशान अहमद खान ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वरुण चौधरी जी के प्रति आभार जताते हुए कहा, ‘मैं कांग्रेस पार्टी और NSUI नेतृत्व द्वारा सौंपी गई इस ज़िम्मेदारी के लिए आभारी हूं। यह मेरे लिए सम्मान की बात है और मैं पूरी निष्ठा व ईमानदारी से संगठन को और मज़बूत करने की दिशा में कार्य करूंगा। डिजिटल स्पेस में संगठन की विचारधारा को और सशक्त करने के लिए मैं पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।’

Related Posts

SIR पर Human Rights Watch की रिपोर्ट: 13 करोड़ से अधिक नाम हटाए जाने का दावा, महिलाओं और मुस्लिमों पर असमान असर का आरोप

रिपोर्ट में मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया को मनमाना और पारदर्शिता से…

जामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग पर प्रदर्शन जारी, छात्र संगठनों ने प्रशासन और पुलिस पर दमन का आरोप लगाया।

दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर जारी…

जामिया में छात्र संघ चुनाव की तारीख जारी होने तक जारी रहेगी भूख हड़ताल, छात्रों ने प्रशासन के नोटिस खारिज किए।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर…

1 of 36

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *