India

एनआईए ने सीआरपीएफ जवान मोतीराम जाट को जासूसी के आरोप में किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी एजेंसियों को दे रहा था गोपनीय जानकारी।

Spread the love

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान को पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के साथ गोपनीय जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी दिल्ली से की गई।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी जवान मोती राम जाट 2023 से लगातार राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (PIO) को भेज रहा था। जांच में सामने आया है कि वह इन गतिविधियों के बदले विभिन्न माध्यमों से पाकिस्तानी एजेंसियों से पैसे भी ले रहा था।

एनआईए ने मोती राम से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष अदालत ने उसे 6 जून तक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। एजेंसी का कहना है कि इस मामले में जांच आगे जारी है और और भी खुलासे हो सकते हैं।

Related Posts

SIR पर Human Rights Watch की रिपोर्ट: 13 करोड़ से अधिक नाम हटाए जाने का दावा, महिलाओं और मुस्लिमों पर असमान असर का आरोप

रिपोर्ट में मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया को मनमाना और पारदर्शिता से…

जामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग पर प्रदर्शन जारी, छात्र संगठनों ने प्रशासन और पुलिस पर दमन का आरोप लगाया।

दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर जारी…

जामिया में छात्र संघ चुनाव की तारीख जारी होने तक जारी रहेगी भूख हड़ताल, छात्रों ने प्रशासन के नोटिस खारिज किए।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर…

1 of 36

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *