India

बिहार: सीतामढ़ी के लाल शफ़ी अहमद ने JRF परीक्षा में मारी बाज़ी।

Spread the love

सीतामढ़ी (बिहार): शिक्षा के क्षेत्र में सीतामढ़ी के लिए यह गर्व का क्षण है, जब जिले के प्रतिभाशाली छात्र शफ़ी अहमद ने CSIR-UGC NET दिसंबर 2024 की परीक्षा में गणितीय विज्ञान विषय से जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) क्वालिफाई कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शफ़ी ने कठिन मानी जाने वाली इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में 200 में से 88.5 अंक प्राप्त करते हुए 97.59 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया। इस परीक्षा में देशभर से लाखों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से सिर्फ चुनिंदा छात्र ही JRF जैसी प्रतिष्ठित फेलोशिप प्राप्त कर पाए। शफ़ी की यह सफलता न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि सीतामढ़ी जैसे ज़िले की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी दिलाती है।

फिलहाल शफ़ी अहमद दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। प्रारंभिक शिक्षा से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक उन्होंने हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।


उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। शफ़ी का सपना देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में शोध कर समाज और विज्ञान के क्षेत्र में योगदान देना है। उनका कहना है, “मेरे लिए यह सफलता केवल मेरी मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का आशीर्वाद और समर्थन है जिन्होंने मुझे हमेशा प्रेरित किया। मैं चाहता हूं कि मेरी यह सफलता दूसरों के लिए भी एक प्रेरणा बने, और वे भी अपने सपनों को साकार कर सकें।”


शफ़ी की सफलता युवाओं के लिए यह संदेश है कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदार हो, तो कोई भी ऊंचाई पाई जा सकती है। यह कहानी है उस दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण की, जो किसी भी कठिनाई को पार कर सफलता की ओर अग्रसर करती है।

Related Posts

SIR पर Human Rights Watch की रिपोर्ट: 13 करोड़ से अधिक नाम हटाए जाने का दावा, महिलाओं और मुस्लिमों पर असमान असर का आरोप

रिपोर्ट में मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया को मनमाना और पारदर्शिता से…

जामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग पर प्रदर्शन जारी, छात्र संगठनों ने प्रशासन और पुलिस पर दमन का आरोप लगाया।

दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर जारी…

जामिया में छात्र संघ चुनाव की तारीख जारी होने तक जारी रहेगी भूख हड़ताल, छात्रों ने प्रशासन के नोटिस खारिज किए।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर…

1 of 36

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *