India

पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना और एचडी रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में चार्जशीट दाखिल।

Spread the love

SIT ने पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामलों में विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है। प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ चार अलग-अलग मामलों की जांच के बाद SIT ने लगभग 2,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें 150 से अधिक गवाहों के बयान शामिल हैं।

चार्जशीट में विशेषज्ञों की राय शामिल

स्पेशल कोर्ट में दाखिल इस चार्जशीट में प्रज्वल रेवन्ना पर एक नौकरानी के साथ यौन उत्पीड़न का भी आरोप है। आरोप पत्र में स्थान निरीक्षण, भौतिक साक्ष्य, वैज्ञानिक और जैविक साक्ष्य, मोबाइल और डिजिटल साक्ष्य समेत अन्य सबूतों को शामिल किया गया है। SIT ने चार्जशीट दाखिल करने से पहले विशेषज्ञों की राय भी ली थी, ताकि केस को मजबूती से प्रस्तुत किया जा सके।

विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

एचडी रेवन्ना, जो कि पूर्व प्रधानमंत्री और JDS प्रमुख एचडी देवगौड़ा के बेटे हैं, के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 354 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 376 (2)(के), 354, 354 (ए), और 354 (बी) के तहत आरोप लगाए गए हैं।

इस मामले में SIT ने सभी सबूत और गवाहों के बयानों को संकलित कर चार्जशीट दाखिल की है, जिससे अदालत में मामले की सुनवाई को आगे बढ़ाया जा सके।

Related Posts

SIR पर Human Rights Watch की रिपोर्ट: 13 करोड़ से अधिक नाम हटाए जाने का दावा, महिलाओं और मुस्लिमों पर असमान असर का आरोप

रिपोर्ट में मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया को मनमाना और पारदर्शिता से…

जामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग पर प्रदर्शन जारी, छात्र संगठनों ने प्रशासन और पुलिस पर दमन का आरोप लगाया।

दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर जारी…

जामिया में छात्र संघ चुनाव की तारीख जारी होने तक जारी रहेगी भूख हड़ताल, छात्रों ने प्रशासन के नोटिस खारिज किए।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर…

1 of 36

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *