India

“समाज कार्य में करियर की संभावनाएँ” विषय पर वेबिनार का सफल आयोजन।

Spread the love

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विद्यालय के अंतर्गत सामाजिक कार्य विभाग द्वारा “समाज कार्य में करियर की संभावनाएँ” विषय पर एक विशेष वेबिनार का सफल आयोजन 13 अगस्त 2025 को किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह एवं कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ, जिसने कार्यक्रम को सार्थक दिशा प्रदान की।

कार्यक्रम की संरक्षक प्रो. बंधना पांडे, डीन, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विद्यालय ने अपने संबोधन में छात्रों को सामाजिक कार्य को केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम मानने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कार्य करने वाले पेशेवर न केवल व्यक्तिगत विकास करते हैं बल्कि समाज में ठोस योगदान भी देते हैं।

कार्यक्रम के वक्ता डॉ. राहुल कपूर, सहायक प्रोफेसर, सामाजिक कार्य विभाग एवं डॉ. सिद्धारामु बी, सहायक प्रोफेसर, सामाजिक कार्य विभाग ने सामाजिक कार्य क्षेत्र में उपलब्ध विविध करियर विकल्पों, आवश्यक पेशेवर कौशलों, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार की संभावनाओं तथा इस क्षेत्र की बढ़ती प्रासंगिकता पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से अपने प्रश्न रखे और विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त किया।

विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद प्रताप सिंह ने स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी प्रतिभागियों, आयोजन समिति और तकनीकी सहयोग टीम का आभार व्यक्त किया तथा ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों को भविष्य में भी जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Related Posts

SIR पर Human Rights Watch की रिपोर्ट: 13 करोड़ से अधिक नाम हटाए जाने का दावा, महिलाओं और मुस्लिमों पर असमान असर का आरोप

रिपोर्ट में मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया को मनमाना और पारदर्शिता से…

जामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग पर प्रदर्शन जारी, छात्र संगठनों ने प्रशासन और पुलिस पर दमन का आरोप लगाया।

दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर जारी…

जामिया में छात्र संघ चुनाव की तारीख जारी होने तक जारी रहेगी भूख हड़ताल, छात्रों ने प्रशासन के नोटिस खारिज किए।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर…

1 of 36

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *