India

DU ने कॉलेजों को स्टूडेंट से लिया गया परीक्षा शुल्क वापस करने का निर्देश दिया

दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के कॉलेजों में पिछले साल स्टूडेंट से दो बार परीक्षा शुल्क लिया गया. स्टूडेंट ने कॉलेज प्रशासन के सामने विरोध भी जताया था. अब डीयू ने कॉलेजों को स्टूडेंट से लिया गया परीक्षा शुल्क वापस करने का निर्देश दिया है. कई कॉलेजों ने शुल्क वापस करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. 

डीयू प्रशासन ने कहा कि कॉलेज ही स्टूडेंट से अभी तक परीक्षा शुल्क लेते थे. पिछले साल डीयू ने एक केंद्रीयकृत पोर्टल शुरू किया जिसपर सभी कॉलेजों के स्टूडेंट अब परीक्षा फार्म जमा करते हैं. पोर्टल पर ही शुल्क जमा करने की सुविधा भी दी गई है. पिछले साल पोर्टल शुरू होने से पहले ही कॉलेज स्टूडेंट से परीक्षा शुल्क ले चुके थे, इसलिए अब वापस करने का निर्देश दिया गया है. 

Related Posts

मुंबई की छात्रा मयास्सराह बुखारी ने AI प्रोजेक्ट के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता तीसरा पुरस्कार।

मुंबई के बेगम शरीफा कलसेकर गर्ल्स इंग्लिश हाई स्कूल की छात्रा मयास्सराह बुखारी…

1 of 37

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *