Hate Crime

भोपाल: बजरंग दल की गुंडागर्दी, होटल में ठहरे कपल्स के साथ मारपीट; युवक को सड़क पर निर्वस्त्र घुमाया, चेहरे पर स्याही और गोबर पोता।

Spread the love

भोपाल में एक बार फिर हिंदूवादियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि भोपाल के प्राइड इन होटल में कपल्स ठहरे हुए थे तभी बजरंग दल के लोग होटल पहुंचे और सीधे कपल्स के कमरे में घुस गए। फिर मुस्लिम युवक को पीटते हुए होटल से बाहर लाये और उसके चेहरे पर गोबर, स्याही पोत दी और नग्न करके सड़क पर परेड कराई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवक की पहचान आरिफ खान के रूप में हुई है। वह भोपाल का ही रहने वाला है। आरिफ और लड़की लम्बे समय से रिलेशन में थे। घटना की सूचना पाते ही गोविंदपुरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराके युवक और युवती को थाने ले गई। दोनों से काफी देर पूछताछ हुई और बाद में उनको छोड़ दिया गया।

जबकि मुस्लिम युवक को पीटने वाले बजरंग दल के लोगों को भी केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक़, थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस ने सभी पक्षों को समझाइश देकर छोड़ दिया है। किसी भी पक्ष ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सभी लोगों को चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था प्रभावित हो।

Related Posts

त्रिपुरा: पशु तस्कर होने के आरोप में भीड़ ने पशु व्यापारी रहमान की पिटाई कर हत्या की, एफआईआर दर्ज।

त्रिपुरा में एक मुस्लिम पशु व्यापारी रहमान पर पशु चोरी का आरोप लगाकर भीड़ ने

महाराष्ट्र के जालना में गौ-रक्षकों का हमला: मवेशी ले जा रहे सात लोग घायल, पुलिस पर लापरवाही के आरोप।

महाराष्ट्र के जालना ज़िले में सोमवार की रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई।

कानपुर: ‘जय श्री राम’ का नारा न लगाने पर 13 वर्षीय मुस्लिम बच्चे पर हमला, कांच की बोतल से किया घायल।

कानपुर (उत्तर प्रदेश): जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल इलाके में एक 13

1 of 2

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *