World

गाजा में युद्ध अपराध और नरसंहार के आरोप, भारत में इजरायली सैनिक के खिलाफ शिकायत।

Spread the love

बेल्जियम स्थित हिंद राजब फाउंडेशन (HRF) ने भारत में छुट्टियां मना रहे एक इजरायली सैनिक के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। HRF का आरोप है कि सैनिक ने गाजा में तैनाती के दौरान नागरिकों की संपत्तियों को नष्ट करने में सीधे तौर पर हिस्सा लिया।

फाउंडेशन के मुताबिक, शिकायत में युद्ध अपराध, मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार के आरोप लगाए गए हैं। मामला गाजा के खान यूनिस गवर्नरेट के अबासन अल-सगीरा इलाके में मार्च और अप्रैल 2024 के दौरान नागरिक बुनियादी ढांचे और संपत्तियों के बड़े पैमाने पर विनाश से जुड़ा है।

HRF ने सैटेलाइट तस्वीरों, सोशल मीडिया वीडियो और अन्य सार्वजनिक स्रोतों से मिली जानकारी का हवाला देते हुए दावा किया कि यह तोड़फोड़ इजरायली सेना के इलाके पर नियंत्रण स्थापित करने के बाद हुई थी और इसे सक्रिय लड़ाई का नतीजा नहीं बताया जा सकता।

HRF ने अपनी शिकायत में जिनेवा कन्वेंशन, रोम संविधि और नरसंहार कन्वेंशन के तहत कई प्रावधानों का हवाला दिया है। संगठन ने भारतीय अधिकारियों से मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

HRF के मुताबिक, 2024 से अब तक वह 30 देशों में 100 से अधिक आपराधिक शिकायतें और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) में 19 याचिकाएं दाखिल कर चुका है।

Related Posts

शमा हकीम पहली मुस्लिम अमेरिकी महिला को अमेरिकी अपीलीय अदालत में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया

अब तक के इतिहास में पहली बार भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट शमा हकीम मेसीवाला को

1 of 2

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *