Hate Speech

प्रोफेट मुहम्मद और मुस्लिमों को देता था गालियां, अब बिहार पुलिस ने हिंदूवादी Shivam Kumar Mishra को दिल्ली से दबोचा।

Spread the love

बिहार के रहने वाले शिवम कुमार मिश्रा (Shivam Kumar Mishra) को पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस्लाम मजहब, पैगंबर मुहम्मद और दलित समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने और हिंसा की धमकियां देने के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, शिवम अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और आईडी के जरिए दूसरे समुदाय के धर्म और धार्मिक भावनाओं के खिलाफ लगातार कथित तौर पर आपत्तिजनक, भ्रामक और तथ्यहीन पोस्ट और वीडियो प्रसारित कर रहा था। पुलिस का कहना है कि ऐसी सामग्री से संबंधित समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने और विवाद की स्थिति पैदा होने की आशंका थी।

आवेदन के आधार पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री को लेकर पुरैनी थाने में आवेदन दिया गया था। इसके आधार पर कांड संख्या 218/26 दर्ज की गई। बाद में आरोपी के खिलाफ अदालत से वारंट भी प्राप्त किया गया।

इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान उसके दिल्ली में होने की जानकारी मिली।

पुरैनी पुलिस और DIU टीम ने दिल्ली से पकड़ा

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुरैनी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस और DIU की टीम दिल्ली पहुंची। पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर 2026 को शिवम कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद

शिवम कुमार के सोशल मीडिया अकाउंट पर कई भाजपा नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें भी मौजूद होने का दावा किया गया है। इसके अलावा, वह स्वतंत्र भारद्वाज का करीबी बताया जा रहा है। स्वतंत्र भारद्वाज फिलहाल निशु आजाद के पिता पर कथित जानलेवा हमले के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है।

Related Posts

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *