World

रॉबर्टो कार्लोस ने कथित तौर पर कबूला इस्लाम, तुर्की सांसद ने दी जानकारी।

Spread the love

Roberto Carlos Accepted Islam: ब्राजील के मशहूर फुटबॉलर और रियल मैड्रिड के पूर्व स्टार रॉबर्टो कार्लोस (Roberto Carlos) के इस्लाम कबूल करने की खबर सामने आई है। हालांकि, उन्होंने खुद अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

तुर्की के सत्तारूढ़ दल के सांसद अली शाहिन ने ब्राजील के साओ पाउलो में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्राजील के प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरु शेख जिहाद हम्मादेह ने उन्हें रॉबर्टो कार्लोस के इस्लाम कबूल करने के बारे में बताया।

शेख के मुताबिक, कार्लोस (Roberto Carlos) पिछले कुछ समय से उनके संपर्क में थे। करीब चार हफ्ते पहले उन्होंने शेख से मुलाकात की और कलमा (शहादा) पढ़कर इस्लाम कबूल किया।

अली शाहिन ने रॉबर्टो कार्लोस (Roberto Carlos) को इस्लाम अपनाने पर बधाई दी और उन्हें व उनके परिवार को शांति, स्वास्थ्य और खुशहाली की शुभकामनाएं दीं।

53 वर्षीय रॉबर्टो कार्लोस (Roberto Carlos) को फुटबॉल इतिहास के सबसे बेहतरीन लेफ्ट-बैक खिलाड़ियों में गिना जाता है। उन्होंने अपने करियर का बड़ा हिस्सा रियल मैड्रिड में बिताया और 2007 में तुर्की के क्लब फेनरबाहचे से जुड़े थे। हालांकि, रॉबर्टो कार्लोस ने खुद अभी तक इस्लाम कबूल करने की खबर की सार्वजनिक पुष्टि नहीं की है।

Related Posts

शमा हकीम पहली मुस्लिम अमेरिकी महिला को अमेरिकी अपीलीय अदालत में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया

अब तक के इतिहास में पहली बार भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट शमा हकीम मेसीवाला को

1 of 2

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *