World

यूपी की बेटी सबा हैदर ने अमेरिका में रचा इतिहास, इलिनॉय के 84वें डिस्ट्रिक्ट से जीता चुनाव; AMU से की है पढ़ाई

Spread the love

अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा और उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद की रहने वाली सबा हैदर (Saba Haider) ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने इलिनॉय राज्य के 84वें डिस्ट्रिक्ट से स्टेट रिप्रेजेंटेटिव का चुनाव 71.8 प्रतिशत वोट हासिल कर जीता। इस मुकाबले में उन्होंने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी ब्रायन स्कूबा को बड़े अंतर से हराया।

सबा हैदर ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वन्यजीव विज्ञान विभाग से एमएससी की पढ़ाई की थी और इस दौरान स्वर्ण पदक भी हासिल किया था। विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर अफीफुल्लाह खान के मुताबिक, सबा पढ़ाई में मेधावी छात्रा थीं।

नवाब हैदर अली खान असद ने भी उनकी जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि सबा ने इससे पहले 2024 में ड्यूपेज काउंटी बोर्ड का चुनाव भी जीता था। स्टेट रिप्रेजेंटेटिव के चुनाव में यह उनकी तीसरी कोशिश थी।

मूल रूप से बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद स्थित मोहल्ला सादात की रहने वाली सबा इंजीनियर सैयद अली हैदर की बेटी हैं। शादी के बाद वह अमेरिका में बस गई थीं। उनके पिता ने बेटी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे भारत की जीत है।

सबा की इस जीत से उनके परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

Related Posts

1 of 2

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *