World

इल्हान उमर ने मिनेसोटा की 5वीं कांग्रेसनल सीट पर लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की.

Spread the love

अमेरिकी सांसद और डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इल्हान उमर (Ilhan Omar) ने मिनेसोटा के 5वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से चुनाव जीत लिया है। CBS न्यूज के मुताबिक, उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार जॉन नेगल को हराया। इसके साथ ही इल्हान उमर (Ilhan Omar) लगातार पांचवीं बार अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सदस्य चुनी गई हैं।

इल्हान उमर (Ilhan Omar) 2019 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इस क्षेत्र में मिनियापोलिस और उसके आसपास के उपनगरीय इलाके शामिल हैं। यह मिनेसोटा का सबसे मजबूत डेमोक्रेटिक क्षेत्र माना जाता है।

सोमालिया में जन्मीं इल्हान उमर शरणार्थी के तौर पर अमेरिका पहुंची थीं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार उनके खिलाफ आप्रवासन को लेकर आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं। ट्रंप ने उन्हें अपने देश वापस जाने तक को कहा था।

पिछले महीने वॉशिंगटन डीसी स्थित उमर के आवास पर होमलैंड सिक्योरिटी के जांच अधिकारियों ने छापा मारा था। यह जांच उनके बचपन में उनके दिवंगत पिता की ओर से जमा कराए गए आव्रजन संबंधी दस्तावेजों को लेकर की जा रही थी। उमर ने इस कार्रवाई को सत्ता का दुरुपयोग और राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने की कोशिश बताया था।

Related Posts

यूपी की बेटी सबा हैदर ने अमेरिका में रचा इतिहास, इलिनॉय के 84वें डिस्ट्रिक्ट से जीता चुनाव; AMU से की है पढ़ाई

अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा…

1 of 2

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *