Positive Story

जम्मू-कश्मीर की हादिया निसार बनीं NEET UG 2026 की यूटी टॉपर, AIR 99 हासिल किया।

Spread the love

जम्मू-कश्मीर की हादिया निसार (Hadiya Nisar) ने NEET UG 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र शासित प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 99 और 99.9931 पर्सेंटाइल प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

हादिया की इस सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता निसार अहमद और मां जुबिया ने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का पल है। उन्होंने बताया कि हादिया ने यह मुकाम अपनी लगातार मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर हासिल किया है।

हादिया के माता-पिता ने NEET की तैयारी कर रहे अन्य छात्रों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अगर छात्र पूरी ईमानदारी, अनुशासन और नियमित मेहनत के साथ पढ़ाई करें, तो सफलता जरूर मिलती है।

हादिया के पिता निसार अहमद ने कहा, “मैं अल्लाह का शुक्रगुजार हूं कि उसने हमें यह खुशी का दिन दिखाया। हदिया शुरू से ही पढ़ाई पर पूरा ध्यान देती थी। उसने खुद को बेवजह की चीजों और ध्यान भटकाने वाली बातों से दूर रखा। उसका पूरा फोकस अपनी पढ़ाई पर था। उसने कड़ी मेहनत की और आज उसका परिणाम सबके सामने है। मुझे पहले से भरोसा था कि वह कुछ बड़ा हासिल करेगी, क्योंकि पढ़ाई में उसका प्रदर्शन हमेशा बेहतरीन रहा है।”

Related Posts

1 of 11

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *