Positive Story

एएमयू की शोधार्थी Areeba Khayal को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पुरस्कार।

Spread the love

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (Aligarh Muslim University News) के औद्योगिक रसायन विज्ञान विभाग की शोधार्थी अरीबा ख़याल (Areeba Khayal AMU) को केरल में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पोस्टर प्रस्तुति श्रेणी में तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Areeba Khayal को यह सम्मान उन्हें महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, कोट्टायम स्थित इंटरनेशनल एंड इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर नैनोसाइंस एंड नैनोटेक्नोलॉजी (IIUCNN) में आयोजित एडवांस्ड मैटेरियल्स एंड मैन्युफैक्चरिंग फॉर बायोमेडिकल एंड कंपोजिट एप्लिकेशंस (AMBC-2026) अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं कार्यशाला में मिला।

अरीबा के पुरस्कार विजेता पोस्टर “सिनर्जिस्टिक इंटीग्रेशन ऑफ पोरोसिटी, कंडक्टिविटी एंड एंजाइमेटिक फंक्शनैलिटी इन हाइड्रोजेल्स फॉर एफिशिएंट ग्लूकोज सेंसिंग” में ग्लूकोज की पहचान के लिए एक नवीन हाइड्रोजेल प्लेटफॉर्म प्रस्तुत किया गया, जिसका उपयोग भविष्य में पहनने योग्य स्वास्थ्य निगरानी उपकरणों (वियरेबल हेल्थकेयर डिवाइसेज़) में किया जा सकता है।

सम्मेलन के दौरान अरीबा ने “नेक्स्ट-जनरेशन मल्टीफंक्शनल हाइड्रोजेल्स फॉर वियरेबल इलेक्ट्रॉनिक्स: ब्रिजिंग सॉफ्ट मैटर, सेंसिंग एंड स्मार्ट इंटरफेसेज़” विषय पर एक आमंत्रित व्याख्यान भी दिया, जिसमें उन्होंने स्मार्ट सेंसिंग और वियरेबल इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों के लिए विकसित हो रहे बहु-कार्यात्मक हाइड्रोजेल्स पर प्रकाश डाला।

अरीबा ख़याल, औद्योगिक रसायन विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष डॉ. शाहाब अली असगर नामी के निर्देशन में पीएचडी कर रही हैं।

Related Posts

1 of 11

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *