Positive Story

नीट यूजी 2025: आफताब इक़बाल बने कश्मीर टॉपर।

Spread the love

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के आफताब इक़बाल (Aftab Iqbal NEET) ने नीट-यूजी 2025 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 423 हासिल की है। यह परीक्षा पूरे देश में मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए होती है।

आफताब इक़बाल (Aftab Iqbal Neet) ओबीसी-एनसीएल (केंद्र सूची) कैटेगरी से आते हैं। उन्होंने 99.9808085 परसेंटाइल स्कोर किया और जम्मू-कश्मीर में टॉप किया है।

इस साल जम्मू-कश्मीर से 50,957 छात्रों ने नीट-यूजी के लिए आवेदन किया था। इनमें से 49,326 छात्रों ने परीक्षा दी और 24,015 छात्र सफल हुए। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को नीट-यूजी 2025 के नतीजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए।

इस परीक्षा में राजस्थान के मनीष कुमार (Maneesh Kumar NEET) ने टॉप किया। उन्हें 99.9999547 परसेंटाइल मिले। मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया को 99.9999095 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 2 मिली।

Related Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शाह मुहम्मद अंसारी को ‘संत कबीर हथकरघा पुरस्कार’ से किया सम्मानित।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तर

1 of 11

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *